Hana Do
चार्ली चॉकलेट क्यों नहीं खाता?
चार्ली को एक जन्मदिन की दावत में बुलाया गया है। पर तभी उसे पता चलता है कि वहाँ चॉकलेट केक होगा और वह दुखी हो जाता है। उस दावत में जाने का मतलब है उसकी अलग और अजीब समस्या का सबके सामने आ जाना- मतलब उसके सभी दोस्तों को उसकी खाने की एलर्जी के बारे में पता लग जाएगा। वो ये मान लेता है कि ये सब पता लगने के बाद उसका मज़ाक उड़ाया जाएगा या फिर उसे बाकी दोस्तों से कम समझा जाएगा। लेकिन अपनी मां से मिले प्रोत्साहन से, वह जाने का फैसला करता है। (और फिर उसे ज़रा सी भी चिंता करने की ज़रुरत नहीं पड़ी।)





























