अद्भुत कहानियाँ और जादुई ध्वनियाँ

पुरस्कार विजेता ऐप के साथ, कहानियाँ सुनाने की अपनी क्षमता को शब्दों और संगीत की एक सुंदर रचना में परिवर्तित करें।

iOS, Android और वेब के लिए उपलब्ध है

मुफ़्त में आज़माएँ
Download from App StoreDownload from Google Play
RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 10k मूल्यांकन

5 साल की उम्र तक, जिन बच्चों को पढ़कर नहीं सुनाया जाता, उन्होंने 5,000 से कम शब्द सुने होते हैं। अपने बच्चे को रोज़ पढ़कर सुनाने से, आप इस संख्या को दस लाख तक बढ़ा सकते हैं!

Rebecca
Forbes logo

पढ़ना क्यों महत्वपूर्ण है

पढ़ने-लिखने की योग्यता में सुधार आता है

पढ़ने के माध्यम से बच्चों को शब्दों से जुड़ने का ज़्यादा मौका मिलता है। इससे उनके पढ़ने के कौशल, समझ और कुल मिलाकर पढ़ने-लिखने की योग्यता को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। इसका प्रभाव उनके स्कूल के प्रदर्शन में भी सकारात्मक रूप से दिखता है।

कौशल को बेहतर बनाता है

नियमित रूप से पढ़ने से बच्चों के मस्तिष्क विकास को बढ़ावा मिलता है। इसमें विषय समझने की क्षमता, सुनने की क्षमता, स्मरण शक्ति और सोचने की क्षमता जैसे कौशल शामिल हैं। यह बच्चों को विभिन्न प्रकार के विचार और अवधारणाएँ समझने में मदद करता है।

सफलता दिलाता है

बचपन में पढ़ने और सुनने के लाभ आगे के जीवन तक बने रहते हैं। जो बच्चे शुरू में ज़्यादा शब्दों से जुड़ते हैं, उनमें पढ़ने के प्रति रुचि विकसित होने की संभावना अधिक होती है। यह रुचि उन्हें जीवनभर सीखने और सफल होने के मार्ग की ओर ले जा सकती है।

Readmio कैसे काम करता है

एक कहानी चुनें

आकर्षक लगने वाली एक कहानी चुनें या चित्रों के आधार पर अपने बच्चे को कहानी चुनने दें। अगर आप चाहें तो एक श्रेणी चुनकर उसमें संकलित की गई किसी एक संबंधित कहानी को चुन सकते हैं।

डाउनलोड करें और खोलें

कहानी का एक संक्षिप्त विवरण प्रदान किया गया है, साथ ही चर्चा के लिए कुछ सुझाए गए विषय भी दिए गए हैं। एक बार कहानी डाउनलोड हो जाने के बाद, इसे पढ़ने के लिए आपको इंटरनेट से जुड़े रहने की आवश्यकता नहीं है।

ज़ोर से पढ़ना शुरू करें

जैसे जैसे आप पढ़ते जाएंगे ऐप साथ-साथ चलता रहेगा और जब आप बोल्ड किए गए टेक्स्ट पर पहुंचेंगे, तो स्वचालित रूप से ध्वनियाँ और संगीत जुड़ते जाएंगे।

Every fairy tale is an opportunity

हर कहानी आगे बढ़ने का एक नया मौका देती है

दुनिया के हर बच्चे को रोज़ एक कहानी पढ़कर सुनाना हमारा सपना है। हमारा यह मानना है कि कहानी पढ़कर सुनाना बच्चों के भावनात्मक और मानसिक विकास के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। हर दिन के कुछ मिनट, जो आप पूरे ध्यान से बच्चों को देते हैं, बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Readmio की कहानियाँ छोटी होती हैं और हर कहानी का कोई न कोई संदेश या विषय होता है।विशेष रूप से यदि माता-पिता पढ़ने के बाद बच्चों के साथ चर्चा करें तो यह उन्हें परवरिश का एक अच्छा मौका भी देता है। आपकी आवाज़ और ध्वनि प्रभाव बच्चे को कहानी से जोड़ते हैं और उनकी सुनने की क्षमता और कल्पना को बढ़ाते हैं।

हमारी कहानियाँ दुनिया में बदलाव ना ला सकें, लेकिन जिन बच्चों को हम ये कहानियाँ पढ़कर सुनाते हैं, शायद वे ज़रूर ऐसा कर सकते हैं।

हमारी सबसे लोकप्रिय कहानियाँ

हमारे सिद्धांत

उद्देश्यपूर्ण कहानी कहना

हम हर कहानी को विशिष्ट सबक सीखने का एक मौका मानते हैं। कुछ कहानियाँ हमें विज्ञान के बारे में सिखाती हैं, कुछ नैतिक सबक देती हैं, और कुछ बच्चों को आराम करने और तनाव मुक्त होने के तरीके सिखाती हैं। हर कहानी का एक उद्देश्य होता है।

विशेषज्ञों के साथ मिलकर बनाया गया

हम बाल मनोवैज्ञानिकों, शिक्षकों और बच्चों के विकास से संबंधित विषयों से जुड़े विशेषज्ञों के साथ काम करते हैं, ताकि कहानियाँ सुनाने की पूरी क्षमता का लाभ लिया जा सके।

हम आपकी निजता का सम्मान करते हैं

परिवार के साथ बिताया समय निजी ही होना चाहिए। हमारी आवाज़ पहचान प्रणाली केवल आपके डिवाइस पर काम करती है। हम किसी भी व्यक्तिगत डेटा का भंडारण या संकलन नहीं करते।

हमारे खुश माता-पिता

शानदार कहानियाँ और चित्रण। ध्वनि प्रभाव वास्तविक और नाटकीय हैं और बच्चे इन्हें पसंद करते हैं।

वेरोनिका

प्ले स्टोर समीक्षा

छोटे बच्चों के लिए बेहतरीन ऐप। कहानी में जोड़े गए ध्वनि प्रभाव मेरे तीनों बच्चों को बहुत पसंद हैं और इससे किताब में उनकी दिलचस्पी बनाए रखने में वाक़ई मदद मिलती है। इस ऐप की 100% सिफारिश करते हैं।

हेडी

ऐप स्टोर समीक्षा

क्या शानदार अनुभव है!! मेरा तीन साल का बच्चा इसे बहुत पसंद करता है। अब हम रोज़ साथ में पढ़ते हैं।

जेफ्री

प्ले स्टोर समीक्षा

मुझे यह ऐप बहुत पसंद है और इसकी गुणवत्ता वाक़ई अच्छी है 🤩😍🎖

एमोन

प्ले स्टोर समीक्षा

शानदार ऐप! कहानियाँ बेहतरीन हैं और इससे भी बेहतर बात यह है कि आप अपनी आवाज़ रिकॉर्ड कर सकते हैं!

चारटेम91

ऐपस्टोर समीक्षा

यह ऐप वाकई रोमांचक है! कितनी अनोखी और दिलचस्प अवधारणा है! हम इससे परिवार के कई ख़ास पलों का निर्माण करेंगे।

एलवीरा

प्ले स्टोर समीक्षा

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कहानियों के भीतर चित्र क्यों नहीं हैं?

हमने जानबूझकर सुनने की क्षमता को प्राथमिकता देने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। हमारी दुनिया में दृश्यों की भरमार है। आज बच्चों पर दृश्यों का बहुत ज्यादा प्रभाव है, जो अक्सर काफ़ी आक्रामक होते हैं और बच्चों की कल्पना को सीमित कर देते हैं। हम चाहते हैं कि बच्चे का पूरा ध्यान आप पर रहे। आपकी आवाज़ का अभिनय और चेहरे के हाव-भाव ही उनकी कल्पना के दरवाजे खोलने वाली चाबी बनें।

क्या इस ऐप का उपयोग मुफ़्त में किया जा सकता है? इसकी कीमत कितनी है?

Readmio कुछ मुफ़्त कहानियों के सेट के साथ आता है, जिसे हम 'एक्सप्लोरर सेट' कहते हैं। यह विभिन्न श्रेणियों से चुनी हुई कहानियों की एक विशेष सूची है। आप इन कहानियों का उपयोग करके ऑडियो रिकॉर्डिंग या प्रिंटिंग जैसी सभी सुविधाओं को आज़मा सकते हैं। आप सभी श्रेणियों को ब्राउज़ कर सकते हैं और उन कहानियों के विवरण पढ़ सकते हैं, जिनमें कथानक और परवरिश से जुड़े विषय शामिल हैं। यदि आपको यह अनुभव पसंद आता है, तो आप सदस्यता लेकर 500 से अधिक कहानियों की पूरी लाइब्रेरी को अनलॉक कर सकते हैं। हम हर हफ़्ते नई कहानियाँ शामिल करते हैं।

क्या किताबें बेहतर नहीं हैं?

हम बच्चों को किसी भी रूप में पढ़कर सुनाने के लिए बढ़ावा देते हैं। हमें खूबसूरत चित्रों की किताबें और कागज़ की खुशबू पसंद है। Readmio किताबों की जगह नहीं लेता, इसमें यह एक जुड़ाव है। हमारा ध्यान सुनने की क्षमता पर होता है। आवाज़ का अभिनय और ध्वनि प्रभाव एक अलग अनुभव देते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि इससे हमारे बच्चों को ज़्यादा कहानियाँ पढ़कर सुनाई जाएँ। हम सुझाव देते हैं कि आप बच्चे की ओर मुँह करके कहानी पढ़ें। आपके चेहरे के हाव-भाव बच्चे को कहानी में छिपी भावनाओं को समझने में मदद कर सकते हैं।

Readmio ऐप में और क्या शामिल है?

ऐप पढ़ने के अनुभव को और भी समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की अतिरिक्त सामग्री प्रदान करता है।इनमें ऑडियो और गतिविधि पत्रक जैसे कि प्रश्नोत्तरी, रंग भरने के पृष्ठ और अन्य विषयगत अभ्यास, जो सीखने को मजबूत करने, जुड़ाव को गहरा करने और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं। चाहे आप समझ को बढ़ाने, ज्ञान की जांच करने, या अपनी कहानी कहने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने की तलाश में हों, Readmio हर पसंद और सीखने के अंदाज के लिए सामग्री प्रदान करता है, ताकि सभी उम्र के बच्चों के लिए एक समृद्ध अनुभव सुनिश्चित किया जा सके।

Readmio डाउनलोड करें

  • दुनिया भर के 10 लाख से अधिक खुशहाल माता-पिता के साथ जुड़ें
  • हर दिन बच्चों को कहानी पढ़कर सुनाने की एक स्वस्थ आदत बनाएँ
  • शुरुआत मुफ़्त कहानियों के साथ करें जिन्हें शामिल किया गया है
  • सभी कहानियाँ अनलॉक करें, हर सप्ताह नई कहानियाँ जोड़ी जाएँगी
मुफ़्त में आज़माएं

आईओएस, एंड्रॉइड और वेब के लिए उपलब्ध है

RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 10k मूल्यांकन