जब सूरज को आया गुस्सा

11
 मिनट
1
+
4.73
 • 
2298
 मूल्यांकन
एक नवजात सोनपंखी (लेडीबर्ड) को अभी अच्छी तरह से व्यवहार करना नहीं आता। वह सूरज से बदतमीज़ी से पेश आती है। इससे नाराज़ होकर सूरज पूरा मैदान जला डालता है, जहाँ वह सोनपंखी कीट और दूसरे सभी जीव रहते हैं। इससे सभी को बहुत दुख होता है। एक समझदार तितली नन्ही सोनपंखी को सिखाती है कि जब हम गलती करें, तो माफ़ी मांगना बहुत ज़रूरी होता है। अब सवाल ये है कि क्या उसे सच में पछतावा होगा और वह सूरज को मनाकर मैदान को बचा पाएगी?
आप इस परियों की कहानी को मुफ्त में PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट कर सकते हैं। Readmio ऐप में, आपके पास हर परियों की कहानी के लिए यह विकल्प उपलब्ध है। डाउनलोड:
जब सूरज को आया गुस्सा
QR kód
इस कहानी को ऐप में खोलने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।
Mio की टिप
🔊 हाइलाइट किए गए शब्दों पर टैप करें ताकि ध्वनियाँ चल सकें

पहाड़ों के बीच कहीं दूर, जहाँ पेड़ आपस में लगातार धीमी आवाज़ में बात करते रहते हैं, वहाँ एक प्यारा सा घास का मैदान है। उस मैदान में अलग-अलग आकार और रंगों के हर तरह के सुंदर फूल हैं। वहाँ एक कलकल करती एक छोटी नदी भी है जो तितलियों और सोनपंखी कीटों यानी लेडीबर्ड को ताज़ा पानी देती है। उस घास के मैदान में, सारे पौधे और कीड़े-मकोड़े आपस में मिल-जुलकर रहते हैं।

एक दिन, एनी नाम की एक सोनपंखी उस मैदान में आई। वह अभी हाल ही में अंडे से निकली थी, लेकिन एनी को अपने आस-पास की दुनिया के बारे में बहुत जिज्ञासा थी। वह फूलों और कलकल करती नदीं को देखने लगी। जल्दी ही उसे एक सुखद गरमाहट महसूस हुई जो कहीं ऊपर से आ रही थी। उसने आसमान की ओर देखा और वहाँ उसे एक बहुत बड़ी चमकती हुई गेंद दिखी।

“तुम कौन हो और क्या करते हो?” एनी ने पूछा। देखो, वह अभी बहुत छोटी सोनपंखी थी और उसे अभी दूसरों से ठीक से बात करना नहीं आता था।

“मैं आसमान में चमकने वाला सूरज हूँ,” उस चमकदार गेंद ने जवाब दिया, और अपनी मुलायम, गरम किरणों से सोनपंखी के नाज़ुक पंखों को सहलाया।

“तुम्हारी कोई चमक-वमक नहीं है! चमकने वाली तो मैं हूँ! मेरा नाम है एनी सोनपंखी यानी लेडीबर्ड! तुम तो बस आसमान में एक बेवकूफ सी पीली गेंद हो!” सोनपंखी चिल्ला उठी, और गुस्से में अपने छोटे-छोटे पैर पटकने लगी।

यह सुनकर आसमान में बैठा सूरज चौंक गया। इतनी छोटी सोनपंखी कीट और इतनी बदतमीज! “नन्ही सोनपंखी, अगर तुम मुझसे इतनी बदतमीज़ी से बात करोगी, तो मुझे भी दिखाना पड़ेगा कि मैं तुम्हें सबक सिखाने के लिए क्या कर सकता हूँ!” सूरज ने सख़्ती से कहा। वह तुरंत गरम होने लगा, जिससे सारे फूलों ने अपने रंग-बिरंगे सिर…

Tuto a další pohádky najdete v Readmio

... पूरी कहानी Readmio में पाएं।

Readmio एक ऐप है जो परियों की कहानियों और सोने से पहले की कहानियों से भरा हुआ है। आपकी आवाज़ से सक्रिय होने वाली ध्वनियों के साथ, ये कहानियाँ और भी जीवंत हो जाती हैं। कई कहानियाँ मुफ्त हैं, और हर हफ्ते नई कहानियाँ जोड़ी जाती हैं।

मुफ़्त में आज़माएं

iOS, Android और वेब के लिए उपलब्ध है

Download from App StoreDownload from Google Play
RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 52 000 मूल्यांकन

श्रेणी में और भी देखें छोटे बच्चों के लिए सोने से पहले की कहानियाँ

नन्हा खोया हुआ चूज़ा

नन्हा खोया हुआ चूज़ा

10
 min
1
+
4.87

यह एक छोटे चूज़े की कहानी है जो रास्ता भटक जाता है। वह अपने घर को ढूंढने के लिए पूरे खेत में इधर-उधर घूमता है। खेत के दयालु जानवर उसे सोने के लिए अलग-अलग जगह देते हैं, लेकिन कोई भी जगह उसे ठीक नहीं लगती। क्या वह आखिरकार अपने प्यारे, आरामदायक घर तक पहुँच पाएगा?

शुभरात्रि, जंगल के जानवरों

शुभरात्रि, जंगल के जानवरों

9
 min
1
+
4.16

नन्हे श्रोताओं के लिए सोने से पहले की यह कहानी बच्चों को जंगल की एक शांतिपूर्ण यात्रा पर लेकर जाती है। इस जंगल में से एक जादुई धारा बहती है और यह जहाँ भी जाती है, नींद को अपने साथ लेकर आती है। जंगल के जानवरों के कानों में यह धीरे से फुसफुसाते हुए उन्हें ठहर जाने और आराम करने के लिए तैयार करती है। इस कहानी में बच्चे यह जान पाएंगे कि भले ही जानवरों के सोने का समय अलग-अलग होता हो, लेकिन शाम का समय हम इंसानों के लिए आराम करने का एक ख़ास समय होता है।

बलूत का पुराना पेड़ और सुरक्षित बसेरा

बलूत का पुराना पेड़ और सुरक्षित बसेरा

6
 min
1
+
4.33

यह कहानी बच्चों को जंगल के जीवन और हमारे जीवन के बीच एक मधुर संबंध का अनुभव कराती है। एक बलूत का पुराना पेड़ जंगल के जीवों को शरण और आराम की जगह देता है — कई जानवरों के लिए वह एक प्यारा-सा घर बन जाता है। यह कहानी एक दोस्ताना माहौल और सुरक्षा का एहसास कराती है, जिससे आपका बच्चा सुकून के साथ मीठे सपनों में खो सकता है।