एक समय की बात है, एक जगह एक मोची रहता था। वह बहुत मेहनती और ईमानदार था, लेकिन चाहे वह कितनी भी कोशिश कर ले, वह अच्छी कमाई नहीं कर पाता था। बाजार में बेचने के लिए, वह सुबह से रात तक जूते सिलता रहता था, लेकिन इसके बावजूद कुछ सिक्के ही घर ला पाता था। अक्सर, उसके और उसकी पत्नी के पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वे खाने के लिए कुछ खरीद सकें, इसलिए उन्हें भूखे ही रहना पड़ता था।
एक दिन, मोची ने देखा कि उसकी कार्यशाला यानि वर्कशॉप में चमड़े का सिर्फ़ एक ही टुकड़ा बचा है, जिससे जूते की सिर्फ एक ही जोड़ी बन सकती थी। हालांकि, वह हार मानने को तैयार नहीं था। वह हमेशा की तरह काम पर लग गया। चमड़े को टुकड़ों को काटा ताकि अगली सुबह उनसे एक जोड़ी जूते सिल सके। और शाम को जब उसने अपनी वर्कशॉप का दरवाजा बंद किया तो वह बहुत संतुष्ट महसूस कर रहा था। सोने से पहले, उसने अपनी पत्नी को शुभ रात्रि कहा और फुसफुसाया:
“तुम चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।”
मन ही मन उसने उस दिन हुईं सभी अच्छी और खूबसूरत चीजों के लिए धन्यवाद किया और बेफिक्र होकर सो गया। आखिरकार, उसे हमेशा यही सिखाया गया था कि अंत में सब कुछ ठीक हो जाता है और अब तक हमेशा ऐसा ही होता आया है।
सुबह, मोची सूरज उगने के साथ उठा और जूते सिलने के लिए सीधे अपनी वर्कशॉप में चला गया। लेकिन जब उसने दरवाजा खोला, तो उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ!
चमड़े के टुकड़े जो उसने बड़ी सावधानी से काटे और तैयार किए थे, अब उस मेज पर नहीं थे जिस पर वह काम कर रहा था। लेकिन मेज पर क्या था? एक बिल्कुल नए, चमकदार जूते की …