मैं एक नदी हूँ। शायद आप मेरा नाम जानना चाहो, मगर मेरा नाम ज़रूरी नहीं है। मैं उम्र में लोगों से बहुत ज़्यादा बड़ी हूँ। उन्होंने इतने सालों में मुझे कई नाम दिए हैं। आज रात, सोने के लिए जाने से पहले, मैं आपको एक सफ़र पर ले जाऊँगी और बहुत सी सुंदर जगहें दिखाऊँगी जो मैं इतने सालों से देखती आ रही हूँ।
चलो इस सफ़र को हम जंगल से शुरू करते हैं। मैं वहीं की ज़मीन से निकली थी। अगर आप ध्यान से सुनोगे, तो आपको पानी की बुदबुदाने की आवाज़ सुनाई देगी। वह मैं हूँ!
आपको सिर्फ़ इस आवाज़ के साथ-साथ चलना है और ज़मीन पर गिरे हुए सुइयों जैसे पत्तों को देखते चलना है। आपको एक धारा दिखेगी जो धीरे-धीरे पहाड़ से नीचे जा रही होगी। वह मेरा ही हिस्सा है। मगर आगे चलते रहो। मेरे साथ नीचे-नीचे जाती इस धारा के साथ चलते रहो।
हम जंगल पीछे छोड़ते जा रहे हैं। अब तक मैं अपने लिए एक पतली, पर मजबूत धारा बना चुकी हूँ। मेरे जल से आसपास के खेतों की सिंचाई होती है, और इस कारण लोग मुझे इज़्ज़त देते हैं। वह ध्यान रखते हैं कि मेरे किनारे साफ़ रहें और मेरे लिए सुंदर पेड़ लगाते हैं। जब मैं अपनी छोटी लहर को थोड़ा उठाती हूँ, तो मैं गेहूँ के खेतों की सुनहरी रंगत देख कर मन ही मन खुश हो जाती हूँ।
देखो, हम एक गाँव में प्रवेश कर रहे हैं और मेरा रास्ता मुझे इसके बीचोंबीच से ले जा रहा है। यहाँ भी लोग मुझे प्रेम करते हैं और मेरा ध्यान रखते हैं। मेरे कारण, यहाँ उनके पास एक प्राकृतिक तैरने का तालाब है, जिसे वे मेरे पानी से भर कर रखते हैं।
चलो झाँक कर देखते हैं – हमें बस थोड़ा सा मुड़ना होगा और कुछ दूर धरती के…