चींटियों की दुश्मनी बदली दोस्ती में!

8
 मिनट
5
+
4.52
 • 
23
 मूल्यांकन
काली और लाल चींटियाँ स्वाभाविक दोस्त नहीं होतीं। लेकिन जब जंगल में एक भयंकर तूफान आता है, तो इससे हमारी कहानी के सभी कीड़े प्रभावित हो जाते हैं। दोनों चींटियों के घर समान रूप से खतरे में पड़ जाते हैं। ये कट्टर दुश्मन अपने मतभेद भुलाने के आदी नहीं हैं, लेकिन अचानक वे खुद को जीवित रखने के लिए एकजुट हो जाते हैं। आइए देखें कि वे अपनी दुश्मनी को कैसे सुलझाते हैं...
आप इस परियों की कहानी को मुफ्त में PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट कर सकते हैं। Readmio ऐप में, आपके पास हर परियों की कहानी के लिए यह विकल्प उपलब्ध है। डाउनलोड:
चींटियों की दुश्मनी बदली दोस्ती में!
QR kód
इस कहानी को ऐप में खोलने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।
Mio की टिप
🔊 हाइलाइट किए गए शब्दों पर टैप करें ताकि ध्वनियाँ चल सकें

एक शाम, काली चींटियों का एक झुंड अपने घर यानी बाँबी की तरफ़ जा रहा था। पूरे दिन चीड़ के पेड़ की सुई जैसी लंबी नुकीली पत्तियाँ और छोटी टहनियाँ लाने-लेजाने में उनका दिन काफ़ी व्यस्त बीता था, और अब वे बस अपने बिस्तर में घुस कर, एक अच्छी नींद लेना चाहते थे।

मगर तभी अचानक, उनमें से एक चींटी को पुराने बलूत के पेड़ के नीचे एक बड़ी, रसीली रसभरी दिखाई दी। उसने तुरंत अपने काफ़ी सारे दोस्तों को मनाया कि वे उसे लाने के लिए उसके साथ चलें। और कहा कि रानी चींटी ऐसा तोहफा लाने के लिए उन्हें ज़रूर धन्यवाद देंगी!

मगर जैसे ही वे रसभरी के चारों ओर खड़े हुए, उन्हें पेड़ के तने के पास नीचे से कदमताल करते हुए नन्हे कदमों की आवाज़ सुनाई दी। लाल चींटियों की फौज तेज़ी से चलते हुए उनके पास आ रही थी!

अब ये तो सभी जानते हैं कि काली चींटियों और लाल चींटियों में दोस्ती नहीं है। काली चींटियाँ ईमानदारी से काम करती हैं, अपना घर यानी बाँबी बनाती हैं और अपनी रानी को खिलाती हैं, जबकि लाल चींटियों को जंगल का डाकू माना जाता है।

यूँ तो काली चींटियाँ शांत स्वभाव वाली होती हैं, मगर इस रसभरी के लिए वे बहादुरी से लड़ने लगीं। वैसे तो लाल चींटियाँ गिनती में ज़्यादा थीं, लेकिन वे एक टीम की तरह काम नहीं कर रही थीं, इसलिए उनकी ताकत कम पड़ने लगी। काली चींटियाँ लड़ाई जीत गईं।

उन्होंने तुरंत किसी तरह से रसभरी को अपने कंधों पर उठाया और इससे पहले की डाकू उन पर हमला करते, वहाँ से भाग गईं। एक बार जब वे अपने घर पर पहुँच गईं, तो रानी के लिए यह तोहफ़ा लाने वाली बहादुर चीटियों को इनाम दिया गया। रात को अच्छा खाना खाकर, फिर वे सभी सोने चली गईं।

मगर उस रात,…

Tuto a další pohádky najdete v Readmio

... पूरी कहानी Readmio में पाएं।

Readmio एक ऐप है जो परियों की कहानियों और सोने से पहले की कहानियों से भरा हुआ है। आपकी आवाज़ से सक्रिय होने वाली ध्वनियों के साथ, ये कहानियाँ और भी जीवंत हो जाती हैं। कई कहानियाँ मुफ्त हैं, और हर हफ्ते नई कहानियाँ जोड़ी जाती हैं।

मुफ़्त में आज़माएं

iOS, Android और वेब के लिए उपलब्ध है

Download from App StoreDownload from Google Play
RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 52 000 मूल्यांकन

श्रेणी में और भी देखें लघु कथाएँ

एक नदी की कहानी

एक नदी की कहानी

8
 min
3
+
4.8

मिलिए एक दोस्ताना नदी से, सुनिए इसकी कहानी और इसके साथ गाँवों-खेतों से होते हुए इसके शानदार सफ़र पर चलिए। यह सोने से पहले की एकदम सही शांत और सुंदर कहानी है जो बच्चों को प्रकृति के जल चक्र के बारे में सिखाती है।

ताकतवर कौन

ताकतवर कौन

6
 min
3
+
4.69

एसोप की यह प्रसिद्ध कहानी हमें बताती है कि शांति और मुस्कुराहट से हम उस से कहीं ज्यादा हासिल कर सकते हैं, जो ग़ुस्से और ज़बरदस्ती से कभी नहीं कर सकते। उत्तर दिशा की तेज़ हवा और सूरज आपस में ये नहीं तय कर पा रहे थे कि कौन ज़्यादा ताक़तवर है। आख़िर तय हुआ कि जो एक मुसाफ़िर की जैकेट पहले उतार देगा, वही विजेता होगा।

बर्फ़ की आख़िरी बूंद

बर्फ़ की आख़िरी बूंद

9
 min
3
+
4.68

सुबह-सुबह, एक लटकी हुई बर्फ की बूंद एक नल के ऊपर जागी और एक नया दिन देखकर बहुत खुश हुई। लेकिन... यह क्या है? उसे एहसास हुआ कि वह गलती से बहुत देर से जागी थी। सर्दियां खत्म हो चुकी थीं। अब वह क्या करेगी?