बिल्लू बिजूका की दावत

10
 मिनट
3
+
4.84
 • 
1829
 मूल्यांकन
खेत में खड़ा बिल्लू बिजूका सचमुच डरावना दिखाई देता है—क्योंकि वह अपना काम अच्छी तरह करता है। लेकिन उसके डरावने रूप के कारण सभी उससे दूर रहते हैं। जबकि वह भी दोस्त बनाना चाहता है! इसलिए वह एक अनोखी योजना बनाने का फैसला करता है।
आप इस परियों की कहानी को मुफ्त में PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट कर सकते हैं। Readmio ऐप में, आपके पास हर परियों की कहानी के लिए यह विकल्प उपलब्ध है। डाउनलोड:
बिल्लू बिजूका की दावत
QR kód
इस कहानी को ऐप में खोलने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।
Mio की टिप
🔊 हाइलाइट किए गए शब्दों पर टैप करें ताकि ध्वनियाँ चल सकें

शहर से बहुत दूर, बागों, जंगलों और नदियों के बीच, सब्ज़ियों के खेत की रखवाली करने के लिए वहां एक बिल्लू नामक बिजूका खड़ा था। बिजूका यानी पक्षियों को डराने वाला लकड़ी का पुतला। वह एक बहुत ही अच्छा बिजूका था। सारे कौवे और ख़रगोश उससे दूरी बना कर रखते और गलती से भी उसकी फसलों की ओर आने की हिम्मत नहीं करते थे।

पर ऐसा नहीं था कि केवल जंगली जानवर ही उससे डरते थे। खेतों में रहने वाले जानवर भी उससे दूरी बनाकर रखते। कोई भी बिल्लू बिजूका के पास नहीं जाना चाहता था। कोई जाता भी कैसे, उसके बारे में इतनी भयानक कहानियां जो फैली हुई थीं।

“मैंने सुना है, वो बात भी नहीं कर सकता,” कबूतर ने अपनी गर्दन घमंड में हिलाते हुए कहा। “मुझे नेवले से पता चला है।”

“मुझे ये जानकर ज़रा भी आश्चर्य नहीं हुआ। ज़रा इसकी तरफ देखो, इसने कितना फटा पुराना कोट और टोपी पहनी हुई है,” भेड़, जो फैशन के बारे में बहुत कुछ जानती थी, मिमियाते हुए बोली। आख़िर उसकी ऊन से नर्म मुलायम स्वेटर जैसे ऊनी कपड़े और मोज़े जो बनाए जाते थे।

“और जब हमारे झुंड में से एक गाय ने उसकी ओर देखा तो उसने गाय को देखकर इतनी बुरी तरह भौंहे सिकोड़ी कि उस गाय ने अपना दूध देना ही बंद कर दिया,” गाय ने रहस्यमय तरीके से रंभाते हुए कहा।

“अरे बाप रे! अच्छा होता अगर वह जीव यहाँ होता ही नहीं,” डरी हुई मुर्गियाँ कुकड़ाते हुए अपने चूज़ों को अपने पास समेटने लगीं। वे उन्हें एक पल के लिए भी अपनी नज़रों से दूर नहीं होने देती थीं। कौन जाने क्या हो जाए!

“तुम सबके लिए अच्छा होगा कि उस खेत की तरफ़ जाओ ही मत,” कुत्ते ने सलाह देते हुए कहा।

बिल्लू बिजूका बहुत दुखी था।…

Tuto a další pohádky najdete v Readmio

... पूरी कहानी Readmio में पाएं।

Readmio एक ऐप है जो परियों की कहानियों और सोने से पहले की कहानियों से भरा हुआ है। आपकी आवाज़ से सक्रिय होने वाली ध्वनियों के साथ, ये कहानियाँ और भी जीवंत हो जाती हैं। कई कहानियाँ मुफ्त हैं, और हर हफ्ते नई कहानियाँ जोड़ी जाती हैं।

मुफ़्त में आज़माएं

iOS, Android और वेब के लिए उपलब्ध है

Download from App StoreDownload from Google Play
RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 52 000 मूल्यांकन

श्रेणी में और भी देखें लघु कथाएँ

ईमानदार लक्कड़हारा

ईमानदार लक्कड़हारा

7
 min
5
+
4.79

ईमानदारी का फल मीठा होता है। एक लकड़हारा पेड़ काट रहा था, तभी उसकी कुल्हाड़ी हाथ से फिसल गई और पहाड़ी नदी की गहराई में गिर पड़ी। सौभाग्य से, देवता बुध ने देखा कि लकड़हारा कुल्हाड़ी गिरने से कितना दुखी है और उस की मदद करने का फैसला किया। लेकिन इससे पहले, उन्होंने लकड़हारे की परीक्षा लेने का निश्चय किया।

चींटियों की दुश्मनी बदली दोस्ती में!

चींटियों की दुश्मनी बदली दोस्ती में!

8
 min
5
+
4.5

काली और लाल चींटियाँ स्वाभाविक दोस्त नहीं होतीं। लेकिन जब जंगल में एक भयंकर तूफान आता है, तो इससे हमारी कहानी के सभी कीड़े प्रभावित हो जाते हैं। दोनों चींटियों के घर समान रूप से खतरे में पड़ जाते हैं। ये कट्टर दुश्मन अपने मतभेद भुलाने के आदी नहीं हैं, लेकिन अचानक वे खुद को जीवित रखने के लिए एकजुट हो जाते हैं। आइए देखें कि वे अपनी दुश्मनी को कैसे सुलझाते हैं...

संगीत कक्षा में मियो

संगीत कक्षा में मियो

6
 min
3
+
4.95

मियो नामक इस प्यारे छोटे हाथी के अनुभवों के बारे में और पढ़ें! आज संगीत कक्षा के दौरान, मियो बच्चों के साथ अलग-अलग वाद्य यंत्रों से निकली आवाज़ो के बारे में सीखता है। क्या आप भी विभिन्न वाद्य यंत्रों की आवाजें पहचानते हैं?