सदाबहार पेड़ों के पत्ते क्यों नहीं झड़ते

8
 मिनट
3
+
4.83
 • 
2433
 मूल्यांकन
शरद ऋतु में कुछ पेड़ों के पत्ते क्यों गिर जाते हैं, लेकिन कुछ के नहीं? जानें सर्दियों की इस प्यारी सी परी कथा में। मिलें, क्रूर उत्तरी हवा और कुछ मददगार पेड़ों से, जो टूटे पंख वाली एक छोटी सी रॉबिन को अपने घर में ले जाते हैं। उन्हें उनकी दयालुता के लिए एक अप्रत्याशित इनाम मिलता है!
आप इस परियों की कहानी को मुफ्त में PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट कर सकते हैं। Readmio ऐप में, आपके पास हर परियों की कहानी के लिए यह विकल्प उपलब्ध है। डाउनलोड:
सदाबहार पेड़ों के पत्ते क्यों नहीं झड़ते
QR kód
इस कहानी को ऐप में खोलने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।
Mio की टिप
🔊 हाइलाइट किए गए शब्दों पर टैप करें ताकि ध्वनियाँ चल सकें

आसमान में काले रंग के बादल छाए हुए थे और बर्फीली हवा बह रही थी। खुद को गर्म रखने के लिए सभी जानवर अपने अपने घरों में छिपे हुए थे। सर्दी बस आने ही वाली थी।

सभी प्रवासी पक्षी वसंत का मौसम आने तक गर्म स्थानों पर प्रतीक्षा करने के लिए पहले ही दक्षिण की ओर दूर उड़ चुके थे। केवल एक छोटी सी रॉबिन बची थी। उसका एक पंख टूटा हुआ था और वह उड़ नहीं सकती थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे?

छोटी रॉबिन ने बेचैनी से चारों ओर देखा। ज़रूर ही कोई ऐसी जगह होगी जहां जाकर वह खुद को गर्मी दे सकती थी? हवा फिर से जोर-जोर से बहने लगी और वह ठंड से कांप उठी

कुछ दूरी पर, रॉबिन को जंगल का किनारा और उसके बड़े, घने पेड़ों की चोटियां दिख रही थीं।

वे पेड़ निश्चित रूप से मुझे भीषण सर्दियों में भी आराम से रखेंगे, उसने सोचा। इसलिए वह धीरे-धीरे उछलती हुई और अपना एक ठीक पंख फड़फड़ाती हुई, उनके पास पहुंची

पहला पेड़ एक पतला सिल्वर बर्च था।

"प्यारे बर्च," रॉबिन ने पूछा, "क्या वसंत आने तक मैं तुम्हारे क्राउन (मुकुट) में रह सकती हूं? मेरा पंख टूट गया है और मुझे बहुत ठंड लग रही है!"

बर्च तिरस्कार से थरथराया। "मुझे सर्दियों में अपनी शाखाओं और नई निकलने वाली कलियों की देखभाल करनी है, पक्षियों की नहीं। मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकता, कहीं और कोशिश करो।"

बेचारी रॉबिन अगले पेड़ पर चढ़ी। यह कहीं ज्यादा बड़ा और मजबूत था। वह एक विशाल पुराना ओक (बलूत) का पेड़ था।

"भाई ओक," रॉबिन ने आदर से पूछा, "क्या आप मुझे वसंत आने तक अपने क्राउन में आश्रय देंगे?"

"वसंत तक?!" गर्व से खड़े ओक ने गुस्से और अपमानित महसूस करते हुए…

Tuto a další pohádky najdete v Readmio

... पूरी कहानी Readmio में पाएं।

Readmio एक ऐप है जो परियों की कहानियों और सोने से पहले की कहानियों से भरा हुआ है। आपकी आवाज़ से सक्रिय होने वाली ध्वनियों के साथ, ये कहानियाँ और भी जीवंत हो जाती हैं। कई कहानियाँ मुफ्त हैं, और हर हफ्ते नई कहानियाँ जोड़ी जाती हैं।

मुफ़्त में आज़माएं

iOS, Android और वेब के लिए उपलब्ध है

Download from App StoreDownload from Google Play
RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 10 000 मूल्यांकन

श्रेणी में और भी देखें लघु कथाएँ

ताकतवर कौन

ताकतवर कौन

6
 min
3
+
4.69

एसोप की यह प्रसिद्ध कहानी हमें बताती है कि शांति और मुस्कुराहट से हम उस से कहीं ज्यादा हासिल कर सकते हैं, जो ग़ुस्से और ज़बरदस्ती से कभी नहीं कर सकते। उत्तर दिशा की तेज़ हवा और सूरज आपस में ये नहीं तय कर पा रहे थे कि कौन ज़्यादा ताक़तवर है। आख़िर तय हुआ कि जो एक मुसाफ़िर की जैकेट पहले उतार देगा, वही विजेता होगा।

घमंडी चेरी का पेड़ और बेमौसम ‘बर्फ़बारी’!

घमंडी चेरी का पेड़ और बेमौसम ‘बर्फ़बारी’!

10
 min
5
+
4.8

चेरी के पेड़ को अपने सुंदर फूलों पर बहुत गर्व है और बगीचे के अन्य पेड़ भी इन फूलों की तारीफ़ करते हैं। वह अपने सुंदर फूलों का सौदा  दुनिया की किसी भी चीज के साथ नहीं करेगा - वे बर्फ़ की तरह सफेद और नाजुक हैं! लेकिन एक दिन जब एक क्राइसोपर्ला कीट से उसकी बात होती है तो अचानक वह महसूस करता है कि जीवन में ऐसी कई चीज़ें हैं जो गर्व करने वाली चीज़ों से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं।

टिमटिमाते तारों के नीचे एक रात

टिमटिमाते तारों के नीचे एक रात

4
 min
3
+
4.67

शाम के समय अपने स्लीपिंग बैग में लेटे-लेटे झिलमिलाते तारों को निहारना या किसी असली अलाव की लपटों में खो जाना, एक बहुत ही सुंदर और सुकून भरा अनुभव हो सकता है। ताज़ी हवा और खुले वातावरण में रहना हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत के लिए फायदेमंद होता है। इन्हीं शांत नज़ारों की कल्पना करके आपका बच्चा आराम से नींद की गोद में जा सकता है।