बादामी आँखों वाली लड़की

6
 मिनट
3
+
4.62
 • 
1839
 मूल्यांकन
छोटी सी मेग की कक्षा में एक नई लड़की आई है, जो बाकी बच्चों से थोड़ी अलग दिखती है। मेग को ये जानने की जिज्ञासा होती है कि उसकी आंखें बाकी सभी से अलग क्यों हैं। लेकिन उसके पापा के पास इसका बहुत प्यारा जवाब होता है। मेग समझ जाती है कि हर जोड़ी आँखें खूबसूरत होती हैं चाहे वो अलग ही क्यों न हो।
आप इस परियों की कहानी को मुफ्त में PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट कर सकते हैं। Readmio ऐप में, आपके पास हर परियों की कहानी के लिए यह विकल्प उपलब्ध है। डाउनलोड:
बादामी आँखों वाली लड़की
QR kód
इस कहानी को ऐप में खोलने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।
Mio की टिप
🔊 हाइलाइट किए गए शब्दों पर टैप करें ताकि ध्वनियाँ चल सकें

“पापा, क्या आप मेरी नई सहेली से मिले, यह मेरे साथ स्कूल में पढ़ती है?” स्कूल के फाटक पर पहुंचते ही मेग ने पूछा। “उसकी आँखें इतनी अजीब सी हैं।” अपनी हल्की नीली आँखों को बड़ा कर, उसने अपने पिता से पूछा।

“अजीब सी आँखें? क्या मतलब, मेग ?’” उसके पापा ने पूछा और उसका बैग उसके कन्धे से उतारा ताकि उसका बोझ कम कर सकें।

“वो ना, कुछ, अलग हैं। मेरे दोस्त टॉमी ने कहा। एक मिनट, क्या कहा था, तिरछी?”

“समझ गया,” उसके पापा ने मुस्कुराते हुए कहा। “इसका मतलब है उसकी बादामी आँखें हैं!”

“बादामी आँखें?” मेग कुछ समझ नहीं पाई। वह जानती थी बादाम क्या होते हैं वो मीठा भूरे रंग का मावा जो उसकी मम्मी केक बनाते हुए उसमें डालती हैं। और जो वह कभी कभी फलों के साथ खाती थी।

“अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हें बादामी आँखों के बारे में और बता सकता हूँ,” उसके पापा ने सुझाया।

सुहावना मौसम था और उन्हें घर पहुँचने की कोई जल्दी भी नहीं थी, इसलिए वे दोनों पार्क में लगी बेंच पर जाकर बैठ गए।

“बहुत समय पहले, लोग खुद चुन सकते थे कि वो कैसा दिखना चाहते हैं। वो अपने बाल, आँखें, नाक - यानि, अगर समझाने के लिए कहूँ तो, मान लो तुम अपने जन्मदिन के लिए नए कान माँगतीं, तो तुम दुकान पर जाकर एक नया जोड़ा ले सकती थीं।

एक बार लिन नाम की एक लड़की थी, जिसे बादाम बेहद पसंद थे। उसके माता-पिता का बादामों का बहुत बड़ा बाग था। दूर-दूर तक उनके जैसे नाज़ुक बादाम कोई नहीं उगा सकता था, सुनहरे भूरे और स्वादिष्ट। और तभी लिन को लगा कि उसे बिल्कुल वैसे ही बादामी रंग की आँखें चाहिएं। और इतना ही नहीं, जब दुकानदार ने उसे अपनी पसंदीदा आँखों का चित्र बनाने को कहा, तो उसने…

Tuto a další pohádky najdete v Readmio

... पूरी कहानी Readmio में पाएं।

Readmio एक ऐप है जो परियों की कहानियों और सोने से पहले की कहानियों से भरा हुआ है। आपकी आवाज़ से सक्रिय होने वाली ध्वनियों के साथ, ये कहानियाँ और भी जीवंत हो जाती हैं। कई कहानियाँ मुफ्त हैं, और हर हफ्ते नई कहानियाँ जोड़ी जाती हैं।

मुफ़्त में आज़माएं

iOS, Android और वेब के लिए उपलब्ध है

Download from App StoreDownload from Google Play
RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 10 000 मूल्यांकन

श्रेणी में और भी देखें भावनाएँ और समानुभूति

नन्ही परी और छोटी चुड़ैल

नन्ही परी और छोटी चुड़ैल

18
 min
5
+
4.82

कहानी इस बारे में है कि अपने माता-पिता की मदद करना क्यों एक अच्छी बात है। छोटी लड़की के माता-पिता हमेशा हताश रहते हैं। वे नहीं समझ पा रहे कि अपनी बेटी के साथ कैसे पेश आएं, जो घर के किसी भी काम में मदद नहीं करना चाहती। उन्होंने हर संभव कोशिश की, उसे डांटा, उससे विनती की, लेकिन सब व्यर्थ। फिर एक रात, छोटी लड़की को एक अजीब सपना आता है, जिसकी बदौलत उसे अपनी गलतियों का एहसास होता है और वह अपने व्यवहार को बदलने का फैसला करती है।

कचरा उठाने वाला ट्रक, रूडी

कचरा उठाने वाला ट्रक, रूडी

13
 min
5
+
4.74

रूडी कचरे का एक छोटा ट्रक है जो अपना काम बहुत खुशी और उत्साह से करता है। लेकिन जब अचानक कचरे के लिए कुछ नए ट्रक सड़कों पर आ जाते हैं, तो रूडी डर और गुस्से से भर जाता है —क्या होगा अगर ये ट्रक उसकी जगह लेना चाहते हों तो?! पर्यावरण के विषय पर आधारित यह कहानी बच्चों के गुस्से और अन्य अपरिचित भावनाओं के कारणों को समझने में मदद करती है।

फुटबॉल का राजकुमार

फुटबॉल का राजकुमार

11
 min
3
+
4.78

एडम बात-बात पर गुस्सा करने वाले स्वभाव, घमंड और चीजें ना बांटने की अपनी आदत की वज़ह से अपने सभी दोस्तों को खो देता है। वह सच में एक बिगड़ैल छोटे राजकुमार की तरह व्यवहार करता है। लेकिन पड़ोस में रहने आए एक नए लड़के और फुटबॉल के लिए प्यार की वज़ह से, वह आख़िरी में गुस्सा न करने के फायदे को समझता है और धीरे-धीरे दोस्त बनाना सीख जाता है।