शुभ रात्रि, माँ-पिताजी

11
 मिनट
5
+
4.81
 • 
1607
 मूल्यांकन
जब पिताजी ज़ोर-ज़ोर से जम्हाइयाँ ले रहे हों और माँ की आँखें थकान से बार-बार झपकने लगी हों, तो समझ जाइए कि उन्हें नींद की ज़रूरत है। लेकिन उन्हें सुलाएगा कौन? दो छोटे भाई, जय और विकी, के सामने एक मुश्किल काम है—उन्हें अपने माँ-पिताजी को सुलाना है। एक भरवाँ खिलौना, एक गिलास दूध, सोने से पहले की कहानी... लेकिन क्या इतना काफ़ी होगा?
आप इस परियों की कहानी को मुफ्त में PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट कर सकते हैं। Readmio ऐप में, आपके पास हर परियों की कहानी के लिए यह विकल्प उपलब्ध है। डाउनलोड:
शुभ रात्रि, माँ-पिताजी
QR kód
इस कहानी को ऐप में खोलने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।
Mio की टिप
🔊 हाइलाइट किए गए शब्दों पर टैप करें ताकि ध्वनियाँ चल सकें

सबसे पहली पिताजी को जम्हाई आई और ये कोई मामूली जम्हाई नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि वो चाय का पूरा कप ही निगलने वाले हैं। अपने इतने बड़े खुले मुँह से तो वो किसी मगरमच्छ को भी डरा सकते थे। उनकी जम्हाई का असर इस तरह फैला कि अब धुले हुए कपड़ों की टोकरी पकड़ी माँ भी जम्हाई लेने लगी और इतना ही नहीं, ऐसा करते हुए वो लड़खड़ा गईं?

वो उदास होकर बोलीं, “ओह, मैं इतनी थक गई हूं कि मुझे ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा।”

उनके दो छोटे बच्चे जय और विकी, सोफ़े पर बैठे हुए थे। उन्हें दूर से देखकर ही लग रहा था कि वो दोनों अपने पसंदीदा खेल के बारे में बातें कर रहे हैं, जैसा कि आमतौर पर छोटे लड़के करते हैं। पर ये सब देखने के बाद अब वो उस चीज़ के बारे में ज़्यादा चिंतित थे जो कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण थी। उन दोनों को दिख रहा था कि उनके माता-पिता कितने थके हुए थे।

“देखो,” जय ने चिंतित होते हुए कहा, “बेचारे पिताजी! वो निचोडी हुई एक टी बैग के जैसे लग रहे हैं, जिसे पहले ही कम से कम तीन बार चाय में डुबोया जा चुका है और माँ को देखो, उनमें तो जैसे कोई ताकत ही नहीं रह गई है। उन दोनों के सोने का समय हो गया है,” उसने कहा।

दोनों भाइयों ने तय किया कि वो अपने माँ-पिताजी को शांति से सुलाएंगे। उन दोनों ने एक योजना बनाई जिससे वो अपनी माँ और पिताजी को जितना जल्दी हो सके बिस्तर तक पहुंचा सकें क्योंकि वो दोनों नहीं चाहते थे कि पिताजी देर रात तक कंप्यूटर पर काम करें और माँ अपनी शाम धुले हुए कपड़े इस्त्री करते हुए बिताए। पर वो दोनों, इतने भारी वज़न वाले दो वयस्कों यानी बड़े…

Tuto a další pohádky najdete v Readmio

... पूरी कहानी Readmio में पाएं।

Readmio एक ऐप है जो परियों की कहानियों और सोने से पहले की कहानियों से भरा हुआ है। आपकी आवाज़ से सक्रिय होने वाली ध्वनियों के साथ, ये कहानियाँ और भी जीवंत हो जाती हैं। कई कहानियाँ मुफ्त हैं, और हर हफ्ते नई कहानियाँ जोड़ी जाती हैं।

मुफ़्त में आज़माएं

iOS, Android और वेब के लिए उपलब्ध है

Download from App StoreDownload from Google Play
RatingsRatingsRatingsRatingsRatings

4.8/5 · 52 000 मूल्यांकन

श्रेणी में और भी देखें

No hemos podido encontrar nada :(