छोटा एडी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में ब्रिस्टल नामक शहर के पास एक छोटे से फार्म में रहता था। उसके पिता एक सम्मानित डॉक्टर थे और अकसर काम के सिलसिले में वह विदेश जाया करते थे। एडी अपनी मां के साथ घर पर रहता था। जब वह बहुत छोटा था, तब भी उसे खेत में मदद करना पसंद था। वह मुर्गीघर में अंडे इकट्ठा करता और सूअरों, भेड़ों और गायों को उनका खाना खिलाता।
सभी जानवरों में से उसे गायें सबसे अच्छी लगती थीं। उसने उनका दूध निकालना और उनके रहने की जगह को साफ करना सीखा और कभी-कभी तो वह पूरी दोपहर उनके साथ बिताता था। उसने अपनी पसंदीदा गाय का नाम डॉट रखा, क्योंकि उसकी बाईं आंख के ऊपर तीन छोटे भूरे धब्बे थे। एडी डॉट के साथ समय बिताते हुए कभी ऊबता नहीं था: वह उसकी देखभाल करता था, वे साथ खेलते थे और जब एडी उदास होता, तो वह उसकी गर्दन के चारों ओर लगे मुलायम फर में सिर घुसाकर रोता था।
एक सुबह एडी गौशाला में आया तो उसने देखा कि डॉट ने हमेशा की तरह उसका स्वागत नहीं किया है। सभी गायें पानी के नांद (चौड़े मुंह वाला मिट्टी या पत्थर का पात्र) के पास उदास खड़ी थीं। कुछ तो गड़बड़ थी। जैसे ही वह उनका दूध दोहने लगा, उसने देखा कि उनके थन लाल थे और उन पर बहुत सारे छाले थे। जैसे ही एडी ने उन्हें छुआ, गायें दर्द से चिल्लाने लगीं।
“मां! गायें बीमार हैं!” एडी चिल्लाया और घर की ओर भागा। वह बहुत डरा हुआ था।
उसने जो देखा था, जैसे ही वह उसने अपनी मां को बताया, उसकी मां ने पेंट्री से ग्रीस का एक छोटा डिब्बा निकाला। उन्होंने एडी को समझाया कि जब गायों को ये दाने निकलते हैं, तो हर दिन उनके थनों…