

एथेंस से आया डेडलस प्राचीन ग्रीस (यूनान) का सबसे महान कलाकार और सबसे कुशल कारीगर था। पूरे साम्राज्य में सुंदर मूर्तियों को उसकी छेनी के नियंत्रित और कुशल प्रहार द्वारा आकार दिया गया था क्योंकि वह अपने अद्भुत कौशल से पत्थरों को कलात्मकता के साथ आसानी से
डेडलस के पास एक टैलोस नाम का शिष्य था। हालाँकि, कुछ ही समय में डेडलस ने देख लिया था कि टैलोस बहुत प्रतिभाशाली था, शायद उसके जैसे महान शिल्पकार से भी ज़्यादा। उसने न केवल सुंदर कलाकृतियाँ बनाईं, बल्कि उसने कई तरह के औज़ार भी बनाए जिससे उसकी कला और भी बेहतर हुई। टैलोस को उसके गुरु के मदद की भी ज़रूरत नहीं थी, और इसी वजह से डेडलस उससे बहुत ज़्यादा ईर्ष्या करने लगा था। टैलोस धीरे-धीरे पूरे एथेंस में मशहूर हो गया और लोगों ने उसकी तारीफ़ करना शुरू कर दिया।
डेडलस को डर था कि उसके शिष्य की प्रसिद्धि और सफलता, उसकी अपनी प्रसिद्धि को भी पीछे छोड़ देगी। एक दिन, गुस्से और जलन से भरा हुआ डेडलस चुपके से टैलोस के पीछे पहुंचा, जो एक मीनार (टॉवर) से पक्षियों को