

आज थीम पार्क में फैंसी ड्रेस डे था यानी एक विशेष पोशाक पहन कर
दोनों लड़कों ने अपने ख़ास कपड़े तैयार किए। पॉल ने पाइरेट यानि समुद्री डाकू की टोपी पहनी और एक आंख को ढंकने के लिए उस पर पैच
मार्क ने एक लंबा नीले रंग का बिना आस्तीन का ढीला सा लबादा पहना, जो गर्दन या कंधे पर बांधा जानेवाला बाहरी कपड़ा होता है। और एक सुपरहीरो जैसा दिखने के लिए उसी से मेल खाता मास्क आंखों पर लगाया। वह असल ज़िंदगी में भी सुपरहीरो बनना चाहता था, यानी एक ऐसा नायक जिसके पास बहुत सारी अद्भुत शक्तियाँ हों। लेकिन उसका भाई हमेशा उसे कहता था कि जो विद्यालय जाता है वो सुपरहीरो नहीं बन सकता।
उनके पिता ने उनसे वादा किया था कि वो उन दोनों के साथ, पार्क में कम से कम एक घंटा बिताएंगे और फिर वापस अपने काम पर चले जाएंगे। उन्होंने दोनों भाइयों को सबसे अच्छी रोलर कोस्टर सवारी और बाकी मज़ेदार चीजों के